इस साल  बिहार में राजग सफलता का नया कीर्तिमान बनाएगा : सुशील मोदी


पटना (स्वतंत्र प्रयाग)- बिहार के उप मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज दावे के साथ कहा कि वर्ष 2020 बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।


मोदी ने यहां मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, उद्योग-व्यवसाय की संस्थाओं के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात के पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि नया साल 2020 बिहार में राजग की सफलता का नया कीर्तिमान गढ़ेगा।



भाजपा नेता ने कहा कि जिस तरह से बीते साल 2019 में पूरे देश में भाजपा को जोरदार सफलता मिली और आम चुनाव में रिकाॅर्ड जीत हासिल कर केन्द्र में दुबारा सरकार बनाने में रजाग को सफलता मिली उसी तरह नए साल 2020 भी बिहार में राजग की शानदार सफलता का वर्ष होगा।


मोदी ने कहा कि बिहार की जनता विकास और सुशासन के लिए एक बार फिर राजग के पक्ष में गोलबंद होगी तथा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विकास के प्रतीक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़े जाने वाले चुनाव में पहले से भी अधिक सीटों पर जीत हासिल कर एक बार फिर बिहार में मजबूत और स्थायी सरकार का गठन करेगी। इसके बाद श्री मोदी 1,अणे मार्ग स्थित आवास पर जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भेंट कर उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामना दी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में