इलाहाबाद जंक्शन केे लिए सिविल लाइंस साइड से आवागमन फिलहाल प्रतिबंधित



प्रयागराज (स्वतंत्र प्रयाग): तीर्थराज प्रयाग में पतित पावनी गंगा, श्यामल यमुना और अदृश्य सरस्वती के विस्तीर्ण रेती पर शुक्रवार से शुरू हाे रहे पाैष पूर्णिमा के पहले स्नान के साथ सिविल लाइंस साइड़ से गुरूवार से लोगों के आवागमन के लिए प्रतिबंधित रहेगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 10 जनवरी से 2020-माघ मेला के मद्देनजर इलाहाबाद जंक्शन पर मेला तक सिविल लाइंस साइड़ गुरूवार शाम छह बजे से प्रतिबंधित होगा।


यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए अब सिटी साइड़ से आना-जाना पड़ेगा। केवल आरक्षित टिकट धारकों को गेट नम्बर चार से प्रवेश की अनुमति रहेगी।उन्होने बताया कि इलाहाबाद जंक्शन, प्रयाग जंक्शन, इलाहाबाद सिटी स्टेशन, छिवकी स्टेशन और झूंसी स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के जवानों को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।


इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए निगरानी करने को सभी रेलवे स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं। उन्होने बताया कि इलाहाबाद जंक्शन पर बने नियंत्रण कक्ष से सभी स्टेशों पर आने-जाने वाली भीड़ पर पैनी नजर रखी जाएगी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा