हैदराबाद में पुलिस स्टेशन के बाहर खुद को आग लगाने वाली महिला की मौत


  हैदराबाद (स्वतंत्र प्रयाग)- हैदराबाद के एक पुलिस स्टेशन के सामने मंगलवार को खुद को आग के हवाले करने वाली चेन्नई निवासी महिला ने बुधवार को यहां इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, महिला ने मंगलवार को अपने लिव-इन पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराने के बाद हैदराबाद के एक पुलिस स्टेशन के सामने खुद को आग लगा ली थी। एस. लोकेश्वरी (37) का 60 फीसदी शरीर जल चुका था, जिसने सरकार द्वारा संचालित उस्मानिया अस्पताल में दम तोड़ दिया।महिला ने अपने साथी प्रवीण कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराने के बाद मंगलवार शाम शहर के बीच में पुंजागुट्टा पुलिस स्टेशन के सामने खुद को आग लगा ली थी। शिकायत दर्ज करने के बाद वह इमारत से बाहर आई और खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया। लोकेश्वरी की मौत के बाद पुलिस ने कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला अपने पति की मौत के बाद प्रवीण कुमार के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थी।  चेन्नई की रहने वाली लोकेश्वरी 2012 में एक मैट्रिमोनी साइट के माध्यम से हैदराबाद के एक आभूषण की दुकान के कर्मचारी कुमार के संपर्क में आई और इसके बाद वे दोनों हैदराबाद में एक साथ रहने लगे। कुमार ने लोकेश्वरी को उसी दुकान में नौकरी दिलाने में मदद की थी। हालांकि बाद में दोनों के बीच मतभेद पैदा हो गए। कुमार ने 2014 में उसके खिलाफ सोने के आभूषणों की चोरी के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद लोकेश्वरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जेल से छूटने के बाद लोकेश्वरी ने कुमार से माफी मांगी। कुमार ने लिव-इन रिलेशनशिप के मुआवजे के रूप में 7.50 लाख रुपये देने की पेशकश की तो वह इसके लिए राजी हो गई।इसके बाद लोकेश्वरी चेन्नई चली गई और अपनी मां के साथ रहने लगी। वह शुक्रवार को कुमार से पैसे लेने के लिए अपने दोस्त कन्नन के साथ हैदराबाद आई थी। कुमार अब उसे पैसे देने में देरी करता रहा और बाद में उसने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया। फिर लोकेश्वरी अपने दोस्त कन्नन के साथ पुंजागुट्टा पुलिस स्टेशन आई और कुमार के खिलाफ लिखित शिकायत दी। जब कन्नन एक पुलिस अधिकारी के साथ बैठे थे, तभी लोकेश्वरी बाहर आईं और खुद को आग लगा ली।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में