गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है : अतुल सिंह


रायबरेली( स्वतंत्र प्रयाग) ऊंचाहार के पूरेबरवन के मांजरा पूरब गांव बनिया के पुरवा में नुक्कड़ सभा कर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को भाजपा नेता श्री अतुल सिंह ने कहा कि दिव्यागों बुजुर्गो विधवा महिलाओ एवम जरूरतमंदों गरीबो की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है।


जरूरत मंदो की सेवा करना हमारा परम कर्तव्य है। इस मौके पर श्री सिंह व कार्यक्रम के आयोजक शैलेन्द्र सिंह ने दिव्यांगों बुजुर्गो विधवा महिलाओ एवम जरूरतमंदों को शाल तथा कंबल भी वितरित किये। श्री सिंह ने नागरिकता संसोधन अधिनियम पर कांग्रेस को आड़े हांथो लेते हुए कहा कि कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है इस विल से किसी को कोई नुकसान नही है।


मोदी जी तथा योगी जी के नेतृत्व में देश व प्रदेश का विकाश हो रहा है इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि अतुल सिंह हमेशा गरीबो जरूरतमंदों की मदद करते रहे है आज देश मोदीजी के नेतृत्व में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है ।


कार्यक्रम के आयोजक शैलेन्द्र सिंह व शनि सिंह ने आये हुए अतिथितियों का जोरदार स्वागत किया । इस मौके पर भाजपा नेता डी एन पाठक मंडलाध्यक्ष विनायक सिंह मंडलाध्यक्ष सैलेड सिंह युवा नेता अजीत सिंह अशोक कुमार शीतल सिंह पप्पू बाजपेयी बिरेंड सिंह अर्जुन सिंह रमेश मिश्र राकेश चौधरी धर्मेंद चौधरी भीम सिंह मुकेश सरोज गयादीन आशीष शुक्ला आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा