गरीबो के श्रम व पसीने का सम्मान कर रही है केन्द्र व उत्तर प्रदेश की सरकार:-डिप्टी सीएम केशव मौर्या
लखनऊ (स्वतंत्र प्रयाग) दिल्ली के केदारनाथ साहनी सभागार, सिविक सेंटर में माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के अवसर पर ओबीसी टाउन हॉल मे आयोजित कार्यक्रम में गणमान्य जनों को संबोधित करते हुए उ०प्र०के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार हर गरीब, मजदूर, महिला, किसान, नौजवान के पसीने और श्रम का सम्मान कर रही है।
उन्होने कहा कि केन्द्र उ०प्र०सरकार द्वारा लोगो के शैक्षिक,सामाजिक व आर्थिक उत्थान के लिए अनेकानेक महत्वाकांक्षी व जनोपयोगी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
समाज के जागरुक लोग इन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वास्तविक पात्र लोगो कोदिलाने मे मदद करें। उन्होने सावित्री बाई फुले के जीवन दर्शन व उनके जीवन सुकृत्यो पर प्रकाश डाला।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें