गंगा यात्रा में शामिल होंगे 8 केंद्रीय मंत्री साथ मे मौजूद रहेंगे मुख्य मंत्री और डिप्टी सी एम


लखनऊ,(स्वतंत्र प्रयाग) मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार 27 से 31 जनवरी तक पाँच दिवसीय गंगा यात्रा निकाल रही है गंगा यात्रा में केंद्र सरकार के 8 मंत्रियों के साथ जिलों के प्रभारी मंत्री शामिल रहेंगे।



मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बिजनौर में होंगे वही बलिया में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बिहार के डिप्टी सी यम सुशील मोदी प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय मौजूद रहेंगे।
समापन मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे गंगा यात्रा दो रुट से निकाली जाएगी।


पहली यात्रा बिजनौर से कानपुर तथा दूसरी बलिया से कानपुर इसी गंगा यात्रा के क्रम में बिजनौर से कानपुर तक पहले दिन 27 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान रहेंगे।


28 जनवरी को उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति तथा केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मौजूद रहेंगे  वही 29 जनवरी को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ब्रिजेश पाठक और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल मौजूद रहेंगे।



30 जनवरी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा केंद्रीय मंत्री बाबू सुप्रियो मौजूद रहेंगे। इसी क्रम में बलिया से कानपुर तक जाने वाली गंगा यात्रा के पहले दिन 27 जनवरी को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बिहार के डिप्टी सी यम सुशील मोदी प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉक्टर महेन्द्र सिंह और केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय मौजूद रहेंगे।


28 जनवरी को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत मौजूद रहेंगे।
29 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बी जे पी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर मौजूद रहेंगे।


30 जनवरी को उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मौजूद रहेंगी। गंगा यात्रा का समापन 31 जनवरी को कानपुर में होगा इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और बी जे पी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह मौजूद रहेंगे इसके साथ पाँच दिन चलने वाली गंगा यात्रा में सभी 27 जनपदों के प्रभारी मंत्री भी मौजूद रहेंगे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा