गांधीवादी कांग्रेसी नेता तांबी का जहाजपुर में किया गया अंतिम संस्कार



भीलवाड़ा (स्वतंत्र प्रयाग): राजस्थान के पूर्व मंत्री रतन लाल तांबी का आज भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर में अंतिम संस्कार किया गया। तांबी का बनास नदी के किनारे स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया जिसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शामिल हुए और उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।


वहीं पर उन्होंने मीडिया से कहा कि उनका निधन होना दुखद है, इससे कांग्रेस पार्टी को जो क्षति हुई हैं वह पूरी नहीं हो सकती। ईश्वर दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान करे।उन्होंने कहा कि शुक्रवार को ही वह उनसे मिलने एसएमएस अस्पताल गये थे, वह गंभीर अवस्था में थे लेकिन लग रहा था कि बच जायेंगे लेकिन बच नहीं पाये , इसका बड़ा दुख हैं। उन्होंने कहा “तांबी पिछले लम्बे समय से बीमार चल रहे थे और मैं उनसे मिलने उनके घर भी गया।


” उन्होंने कहा कि वह गांधीवादी, कर्मठ कार्यकर्ता और व्यक्तित्व के धनी थे। विधानसभा अध्यक्ष डा सी पी जोशी, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, कई विधायक तथा कांग्रेस के नेता और पदाधिकारियों सहित कई कार्यकर्ताओं ने उनके अंतिम संस्कार में भाग लेकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीं पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां की तरफ से भाजपा नेता कालू लाल गुर्जर ने तांबी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


इस माैके गुर्जर के अलावा भी अन्य कई भाजपा नेता तथा अन्य लोग मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि तांबी का शुक्रवार रात जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 84 वर्ष के थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा