एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्रियों का हंगामा, कॉकपिट तक खोलने की कोशिश


नई दिल्ली (स्वतंत्र प्रयाग):दिल्ली मुंबई की एयर इंडिया फ्लाइट में यात्रियों द्वारा हंगामा किए जाने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। मामला 2 जनवरी का है और हंगामा इतना बढ़ गया था कि कॉकपिट का दरवाजा खोलने तक की कोशिश की गई। फिलहाल एयर इंडिया मैनेजमेंट ने क्रू से मामले की रिपोर्ट मांगी है।


इस हंगामे के बीच फ्लाइट 8 घंटे लेट हो गई। मामले पर अब नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने संज्ञान लिया है। उन्होंने एयर इंडिया मैनेजमेंट से हंगामा करनेवाले यात्रियों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लेने की मांग की है। गुरुवार को दिल्ली से मुंबई जाने वाले एयर इंडिया के विमान को सुबह 10.10 बजे उड़ान भरनी थी।


बोइंग 747 विमान में यात्रियों को सुबह 9.15 बजे बोर्ड कराया गया। तकनीकी खराबी के कारण विमान तय समय पर उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद विमान को रनवे से बाहर कर दिया गया। इस बीच यात्री विमान में ही बैठे रहे। इससे नाराज यात्रियों ने पायलटों से कॉकपिट से बाहर आकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा।


खराबी ठीक न होने पर दोपहर 2.20 बजे यात्रियों को विमान से उतारा गया। बाद में यात्रियों को शाम 6 बजे दूसरे विमान से मुंबई भेजा गया। यात्रियों को मुंबई पहुंचने में 8 घंटे की देरी हुई।


अधिकारी ने बताया कि एक महिला यात्री ने चालक दल के एक सदस्य के साथ कथिततौर पर धक्का मुक्की की, मुख्य निकास द्वार तत्काल खोलने के लिए उसके हाथ तक पकड़ लिए। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि चालक दल को मामले की विस्तृत रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में