एनसीपी के कद्दावर नेता डीपी त्रिपाठी का ,लंबी बीमारी के कारण दिल्ली में हुआ निधन


नई दिल्ली (स्वतंत्र प्रयाग) : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और पूर्व सांसद डीपी त्रिपाठी का गुरुवार को निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। डीपी त्रिपाठी का जन्म यूपी के सुल्तानपुर में हुआ था।


वह जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू)छात्र संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।उन्होंने अपने राजनैतिक पारी की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन बाद में उन्होंने एनसीपी ज्वाइन कर लिया था। 


सुप्रिया सुले ने डीपी त्रिपाठी के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि डीपी त्रिपाठी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुःख हुआ।



वे एनसीपी के महासचिव थे, हम सभी के मार्गदर्शक और संरक्षक थे। हम उनके परामर्श और मार्गदर्शन को याद करेंगे, जो उन्होंने उस दिन से दिया था, जिस दिन एनसीपी की स्थापना हुई थी। उनकी आत्मा को शांति मिले।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में