दिल्ली सरकार व राहुल, प्रियंका ने करवाया दिल्ली में दंगा, अबकी बार बनेगी मोदी की सरकारः अमित शाह



नई दिल्ली (स्वतंत्र प्रयाग): दिल्ली में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोपों का भी दौर शुरू हो गए हैं। चुनावों को लेक रविवार को गृहमंत्री अमित शाह ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान तालकटोरा स्टेडियम में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला।


उन्होंने दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सीएम केजरीवाल ने जनता को झांसा दिया। यह बार-बार नहीं हो सकता। जनता हर बार किसी के झांसे में नहीं आ सकती। इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी।


अमित शाह ने मोहल्ला मीटिंग द्वारा लोगों तक पहुंचने का आह्वाहन करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के साथ मैं खुद जनता के साथ मोहल्ला मीटिंग करूंगा। गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद करते हुए दावा किया कि इस बार दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। 


वाह ने कहा कि जनता ने नगर निगम चुनाव में भाजपा का चुनाव किया। इससे साफ हो गया कि दिल्ली की जनता किसे चाहती है। उन्होंने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 20 कॉलेज और 50 स्कूलों का वादा किया गया था, लेकिन वो स्कूल कॉलेज कहीं नहीं दिख रहे हैं।


इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर सीएए को लेकर कांग्रेस और आप सरकार पर झूठ फैलाने और राहुल गांधी, प्रियंका और केजरीवाल पर दंगा भड़काने का आरोप लगाया। इसके साथ ही एक बार फिर नागरिकता कानून का विरोध कर रहे लोगों को आश्वासन दिया कि इससे किसी की नागरिकता खतरे में नहीं है।


अमित शाह ने दिल्ली में भाजपा द्वारा किए गए कामों कि फेहरिस्त गिनाते हुए कहा कि केजरीवाल ने यहां पीएम जय योजना लागू नहीं होने दिया। भाजपा ने कच्ची कॉलेनियों का वादा पूरा, अब रजिस्ट्री शुरू हो गई है। भाजपा ने 116 किमी मेट्रो विस्तार किया।  70 किमी नई लाइनें बिछाई गईं। 
 रैपिड ट्रांस्पोर्ट की व्यवस्था शुरू की 
 


उन्होंने कहा कि भाजपा ने 80 गांवों में बिजली-पानी की व्यवस्था कराई। 80 गांवों को शहरी गांवों का दर्जा दिया। उन्होंने भाजपा के कामों की गिनती करवाने के बाद आप सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब केजरीवाल को बताना चाहिए कि उन्होंने दिल्ली के लिए क्या किया। सीएए के समर्थन में जारी किए गए टोल फ्री नंबर पर चल रही अफवाहों पर भी अमित शाह ने साफ कहा कि यह किसी दूसरे चैनल का नंबर नहीं है, बल्कि इसे नागरिकता कानून के समर्थन में भाजपा द्वारा जारी किया गया है।


इस दौरान हजारों का संख्या में कार्यकर्ताओं के अलावा भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी, मिनाक्षी लेखी, सांसद रमेश बिधूड़ी समेत कई लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में