दिल्ली एनसीआर व उत्तर प्रदेश सहित देश के पांच राज्यों में कड़ाके की ठंड



प्रयागराज (स्वतंत्र प्रयाग ): दिल्ली एनसीआर और यूपी ,पश्चिम राजस्थान,पूर्व मध्य प्रदेश,व उत्तरी छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान दिन में अत्यधिक ठंड रही। इसके साथ ही बिहार और झारखंड में अलग-अलग स्थानों में तथा पश्चिम मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में, पूर्वी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में सामान्य से अत्यधिक ठंड रही।


हरियाणा के अलग-अलग स्थानों में अत्यधिक शीतलहर का प्रकोप रहा जबकि पंजाब में शीतलहर की स्थिति बनी रही।सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में तथा हरियाणा, चंडीगढ़ के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। वहीं पर दिल्ली-एनसीआर वह उससे सटे यूपी में तो ठंड का मिजाज़ काफी कड़क बना हैं ।


जबकि असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से अत्यधिक ऊपर रहा और अरुणाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में तथा तटीय आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा।



पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, गुजरात, विदर्भ और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों और मध्य महाराष्ट्र के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। हरियाणा के नारनौल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


आज सुबह 08़ 30 बजे गंगानगर, बीकानेर, चुरू, रतलाम, टीकमगढ़ और खजुराहो में 20 मीटर, मुक्तेश्वर, नारनौल, उज्जैन, इंदौर, शाजापुर, भोपाल और गुना में 25 मीटर, जैसलमेर, कोटा, सागर, वाराणसी और नागपुर में 50 मीटर की दृश्यता दर्ज की गयी।पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों और उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश में अलग-थलग स्थानों में बहुत घना तथा पश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों में घना कोहरा छाया रहा।


उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। पूर्वोत्तर मानसून केरल में कमजोर पड़ गया है। अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिम राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में दिन में ठंड बढ़ सकती है। उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम और मेघायल में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती हैं।हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, बिहार, झारखंड,पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाकों, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना पर अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है।


पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। पश्चिम राजस्थान और मध्य प्रदेश में अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे के आसार हैं।पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड के कई स्थानों पर तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों के साथ ही असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश,पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और केरल के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा और कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा