डीएसपी दविंदर सिंह देश में किसके लिए काम कर रहा था, इसकी भी जाँच हो : प्रियंका
नई दिल्ली (स्वतंत्र प्रयाग) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी वाड्रा ने गुरुवार कहा कि इस बात की पूरी जाँच होनी चाहिये कि आतंकवादियों के साथ साठगाँठ के आरोप में जम्मू-कश्मीर पुलिस से निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह किसके इशारे पर और देश में किसके लिए काम कर रहा था।
श्रीमती वाड्रा ने ट्विटर पर लिखा कि दविंदर सिंह की गिरफ्तारी चिंतित करने वाले प्रश्न खड़े करती है जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्त्वपूर्ण हैं।
बड़ी अजीब बात है कि न सिर्फ इतने दिनों तक उसके (आतंकवादियों से संबंध के) बारे में पता नहीं चल सका बल्कि विदेशी राजनयिकों की जम्मू-कश्मीर यात्रा के दौरान उनके साथ उसकी ड्यूटी लगायी गयी।
उन्होंने लिखा “वह किसके इशारे पर काम कर रहा था? इसकी पूरी जाँच जल्द से जल्द की जानी चाहिये। देश में हमले करने में आतंकवादियों की मदद करना राष्ट्रद्रोह है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें