चांदनी में सद्गुरु महाराज के दरबार में लगा भक्तों का मेला


उरई (स्वतंत्र प्रयाग) जालौन कोंच तहसील के ग्राम चांदनी में प्रसिद्ध सन्त सद्गुरु महाराज के दरबार में दूर दराज से आये भक्तों का तांता लगा हुआ है।  ये मेला सद्गुरु महाराज के बार्षिक उत्सव के रूप में मनाया जाता हैं। साधू सन्यासियों कई दिन पहले से से यहाँ आने लगते है उनके रुकने व खाने की सारी व्यवस्था यहाँ की जाती हैं।


यहां पर प्रतिवर्ष मेला लगता है।  ये कार्यक्रम पिछले 55 बर्षो से कराया जाता हैं।जिसमें सद्गुरु महाराज के दिल्ली, यूपी , गुजरात व अन्य प्रान्तों से आये भक्त यहां पर अपना माथा टेकते हैं तो वहीं कई भक्त यहां पर गर्म कम्बलों का वितरण यहां पर आने वाले सन्त महात्माओं व बाबा लोगों को करते है।


चांदनी में सुबह से ही सद्गुरु महाराज के भक्तों ने उनकी पूजा अर्चना की और इस दौरान गांव में उनकी पालकी भी निकाली गई। जिसका श्रद्धालुओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में