आवंटित धनराशि का उपयोग निर्धारित समय सीमा के अंदर तथा मानकों का पालन किया जाय : केशव मौर्य


लखनऊ(स्वतंत्र प्रयाग) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में जनपद संत कबीर नगर में मेहदावल विसौवा घघवा तक मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढी़करण के कार्य  हेतु (13 किलोमीटर लंबाई)आंकलित लागत धनराशि  22 करोड़ 18 लाख 51 हजार  की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चालू वित्त वर्ष में 8 करोड़ 87 लाख रुपए की धनराशि अवमुक्त की गई  है। 


जनपद बुलंदशहर में बी०बी०नगर -स्याना- बुगरासी मार्ग( प्रमुख जिला मार्ग) के किलोमीटर 17( 700) एवं 18 का चौड़ीकरण एवं सुदृढी़करण हेतु  2 करोड़ 75 लाख 89 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति  प्रदान करते हुए  1 करोड़ 37 लाख रुपए की धनराशि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अवमुक्त की गई है। 


इस संबंध में  उत्तर प्रदेश शासन ,लोक निर्माण अनुभाग-11 द्वारा शासनादेश जारी कर दिए गए हैं। उप मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि आवंटित धनराशि का उपयोग निर्धारित समय सीमा के अंदर किया जाए। तथा कार्यों में मानको  विशिष्टयो  व शर्तो का  अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा