आंध्र प्रदेश के गोदावरी में सीएए के समर्थन में जन जागरण यात्रा का सिद्धार्थनाथ सिंह ने किया नेतृत्व


प्रयागराज,(स्वतंत्र प्रयाग)उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री माननीय सिद्धार्थ नाथ सिंह जी नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 को लेकर आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले में एक विशाल जन जागरण लोक यात्रा का नेतृत्व किया।


वेस्ट गोदावरी आंध्र प्रदेश में सीएए के समर्थन में सिद्धार्थ नाथ सिंह ने लोक जनजागरण यात्रा का नेतृत्व किया।


वेस्ट गोदावरी के लाखों लोगों ने सीएए के समर्थन में दप्पतियों में समर्थन शब्द लहराते हुए और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा यात्रा लेकर कतारपंक्तियो के साथ पूरे भारत माता की जय,वंदे मातरम का उद्घोष करते हुए पूरे जनपद में पदयात्रा कर लोगों में देशभक्ति का जोश भरा।


विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में प्रेस वार्ता कर नागरिकता संशोधन अधिनियम पर सरकार का रुख साफ किया


इससे पहले जिला विजयवाड़ा में प्रेस कॉन्फ्रेंस जिला पदाधिकारियों के संग नागरिकता संशोधन अधिनियम पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि राष्ट्रहित में लिया गया निर्णय है।


पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान में रहने वाले हिन्दू,जैन,बौद्ध, सिक्ख, पारसी और ईसाई अल्पसंख्यक समुदाय के ऊपर उत्पीड़न और प्रताड़ित की घटनाओं से पूरा विश्व जानता है।पूरा विश्व जानता कि अहिंसा और मानवतावादी एवं शांति का देश भारत है।


जहाँ सभी धर्मों के लोगों का बराबर पूजा पाठ का अधिकार है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान इस्लामिक देश है। भारत धर्मनिरपेक्ष देश है।भारत ने तीनों देशों से प्रताड़ना झेल कर आए शरणार्थियों हिन्दू,बौद्ध,जैन, पारसी और ईसाई धर्मो के प्रवासियों के नागरिकता के नियम को आसान बनाया है।


कांग्रेस ने समाज की समस्याओं को हल न करके बल्कि देश के अंदर विभिन्न मुद्दों पर बंटवारा करने का कार्य किया।आज देश मे राष्ट्रहित में प्रधानमंत्री मोदी ने विभिन्न मुद्दों पर सौहार्द्र पूर्ण भारतवासियों को जोड़ कर समस्याओं का हल कर रहे है।


लोक जनजागरण विशाल यात्रा से पूर्व सीएए के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान में हस्ताक्षर कर एकजुट होकर देश के विकास के लिए कदम बढ़ाने का आवाहन किया।
इस मौके पर आंध्र प्रदेश अध्यक्ष श्री कन्ना लक्ष्मी नारायणा आदि प्रदेश के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा