यूपी में बढ़ रही अफसरशाही से जनप्रतिनिधियों तक का उत्पीड़न, गरीब जनता का क्या होगा हाल? 


 


लखनऊ (स्वतंत्र प्रयाग)उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने यूपी में बढ़ रही अफसरशाही को लोकतंत्र पर हमला करार दिया है। कांग्रेस नेता ने बिजनौर कोर्ट में जज के सामने हुई हत्या मामले को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, पूरे प्रदेश में अफसरशाही का बोलबाला है।


अधिकारियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ है कि वह जनप्रतिनिधियों तक का उत्पीड़न कर रहे हैं। सत्ता पक्ष के विधायक भी अपनी ही सरकार के अधिकारियों से परेशान हैं। जिसके चलते सत्ता पक्ष के विधायकों को भी विधानसभा के अंदर धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है।


इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम जनता का क्या हाल होगा? अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आखिर यह तानाशाही और अफसरशाही किसके दम पर चल रही है? जनता योगी आदित्यनाथ सरकार से इस बवाल का जवाब जानना चाहती है।


कहा कि सूबे की नौकरशाही लोकतांत्रिक मूल्यों का गला घोंटने पर उतारू है। श्री लल्लू ने कहा कि बिजनौर में अदालत के अंदर जिस तरह से हत्या हुई है उससे साफ है कि पूरे प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में