डा. हर्षवर्धन को घोषणा पत्र व तरूण चुघ दिल्ली भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक की जिम्मेवारी

नईदिल्ली (स्वतंत्र प्रयाग): दिल्ली भाजपा ने 22 दिसंबर को रामलीला मैदान में हुई रैली के बाद से विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है। पिछले 15 सालों से सत्ता से दूर भाजपा इस बार कोई भी गलती करने के मूड में नहीं दिख रही है। समय पर सभी बैठकें व संगठन का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में दिल्ली भाजपा द्वारा केंद्रीय नेतृत्व से विचार विमर्श कर चुनाव प्रबंधन समिति का ऐलान कर दिया गया है जिसमें प्रदेश अध्यक्ष व सांसद मनोज तिवारी को इसका अध्यक्ष बनाया गया है जबकि भाजपा के राष्टीय सचिव व दिल्ली भाजपा के सह-प्रभारी तरूण चुघ को चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। 



इस समिति 30 भागों में बांटा गया है जिसमें चुनाव कार्यालय प्रमुख महेंद्र गुप्ता, कॉल सैंटर प्रमुख अनिल गुप्ता, कार्यालय प्रबंधन प्रमुख गिरीश सचदेवा, स्वागत कक्ष प्रमुख मूलचंद चावला, सुरक्षा प्रमुख अनिल गर्ग, मीडिया विभाग प्रमुख अशोक गोयल, मीडिया संपर्क प्रमुख नीलकांत बख्शी, चुनाव आयोग व न्यायिक मामले प्रमुख नीरज गुप्ता, साहित्य छपवाना प्रमुख इन्दु भूषण, प्रचार सामग्री खरीद प्रमुख सुमन गुप्ता, प्रचार सामग्री व साहित्य वितरण प्रमुख सुरेश शर्मा, वाहन कार प्रमुख जितेंद्र कुमार, प्रवास प्रमुख पंकज जैन, विज्ञापन प्रमुख सुभाष आर्य, वीडियो वैन प्रमुख अनिरूद्ध शर्मा, संसाधन व हिसाब किताब प्रमुख विष्णु मित्तल, आंकडे प्रमुख योगेश वर्मा, प्रलेखीकरण प्रमुख राजवीर शर्मा, घोषणा पत्र प्रमुख डॉ. हर्षवर्धन, विशेष संपर्क प्रमुख हंसराज हंस व गौतम गंभीर आदि मुख्यतः शामिल है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में