सीएए को लेकर देश भर में प्रदर्शन,पाकिस्तानी ‘हसीना’ को मिली भारत की नागरिकता


द्वारका (स्वतंत्र प्रयाग) - देश के कई हिस्सों में नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच पाकिस्तान की नागरिकता वाली एक मुस्लिम महिला को गुजरात में भारत की नागरिकता दी गई है। महिला का नाम हसीना है, जो मूल भारत की नागरिक थीं। फिर 1999 में उनका निकाह हुआ और वह पाकिस्तान चली गई थीं।


बाद में उनके पति की मृत्यु हो गई और वह भारत वापस लौट आईं।  पाकिस्तान से आई एक मुस्लिम महिला को मेरिट्स के आधार पर भारत की नागरिकता दी गई है। पाकिस्तान से वापस लौटकर भारत आईं हसीना बेन ने दो साल पहले भारत की नागरिकता के लिए आवेदन किया था।


जिसके बाद भारत सरकार द्वारा उन्हें नागरिकता प्रदान की गई है। गुजरात के द्वारका में हसीना बेन ने भारतीय नागरिकता लेने के लिए कलेक्टर को पत्र लिखा था। द्वारका कलेक्टर डॉ नरेंद्र कुमार मीणा की तरफ से हसीना बेन को भारतीय नागरिकता का प्रमाणपत्र दिया गया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में