सरहद पर सैनिकों के साथ मनाएंगे नव वर्ष कलराज मिश्र
जयपुर (स्वतंत्र प्रयाग): राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सैनिकों के साथ नव वर्ष मनाएंगे। मिश्र 29 दिसम्बर को सीमांत जैसलमेर जाएंगे, जहां वह सरहद पर जवानों के साथ 2019 को विदाई और नव वर्ष 2020 का स्वागत करेंगे।
राज्यपाल नये साल के पहले दिन दोपहर में जयपुर लौटेंगे।मिश्र इस दौरान विश्वविख्यात विरासतों का अवलोकन करने के साथ पश्चिमी राजस्थान की समृद्ध लोक सांस्कृतिक परम्पराओं से भी रूबरू होंगे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें