साध्वी प्राची का फिर आया विवादित बयान, बोलीं- रेप, आतंकवाद और नक्सलवाद नेहरु खानदान की देन


 


नई दिल्ली (स्वतंत्र प्रयाग): अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की नेता साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए साध्वी ने कहा कि नक्सलवाद, आतंकवाद, बलात्कार यह सब नेहरु परिवार की ही देन है। बता दें, देश में हाल की रेप की घटनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि भारत रेप कैपिटल के रूप में विकसित हो रहा है। राहुल गांधी के इस बयान के बाद साध्वी प्राची ने अब ये विवादित बयान दिया है।


साध्वी ने आगे कहा कि उन्हें देशवासियों से अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।उन्नाव रेप कांड के बारे मीडिया से बात करते हुए साध्वी ने कहा, 'जिस दिन से हैदराबाद में पुलिस द्वारा ऐतिहासिक कदम उठाया गया, उस दिन से मैं कह रही हूं कि रेप के मामलों में ना तो कोई दलील होनी चाहिए, ना ही अपील होनी चाहिए और ना ही सुनवाई चाहिए केवल उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। मैं हैदराबाद पुलिस को धन्यवाद देना चाहती हूं।


यूपी पुलिस को भी हैदराबाद पुलिस को अपना आदर्श मानते हुए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी। इससे रेप की घटनाएं तुरंत रूक जाएगी। गांधीगीरी से नहीं रूकेंगी। कड़ी कार्रवाई से ही ये मामले रूकेंगे।


बलात्कारियों को बचाते हैं अखिलेश



साध्वी प्राची ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी हमला किया। प्राची ने कहा कि अखिलेश जब सत्ता में होते हैं तो बलात्कारियों को बचाते हैं और विपक्ष में रहने पर धरने पर बैठते हैं। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री शनिवार को उन्नाव रेप कांड के खिलाफ विधानसभा के बाहर मौन धरने पर बैठे थे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में