राहुल गांधी के बिगड़े बोल, कहा-दुनिया की रेप राजधानी बन गया है भारत



कोझिकोड (स्वतंत्र प्रयाग) : देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर गहरी चिंता जताते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि भारत विश्व की 'रेप राजधानीÓ बन गया है।


वहीं, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर ऐसे बयान देते हैं, जिससे वो 'मेंटली डिस्टब्र्ड' लगते हैं।राहुल गांधी ने भारत को बताया 'दुष्‍कर्म की राजधानी', BJP ने कहा आप देश को गौरवान्‍वित नहीं कर सकते


तिवारी का ये बयान राहुल के उस बयान के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत को दुनिया की 'रेप कैपिटल' के नाम से जाना जाता है। राहुल के इस बयान पर भी विवाद खड़ा हो गया है। राहुल गांधी इन दिनों केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के तीन दिन के दौरे पर है।


उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में महिलाओं के लिए कोई सुरक्षा नहीं है और हाल के दिनों में महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है।


उन्होंने प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी पर बलात्कार के मामलों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया और कहा कि देशभर में हर रोज कोई न कोई बलात्कार का मामला सामने आ रहा है।


गांधी ने कहा कि मोदी केवल धर्म की बातें करने में व्यस्त हैं लेकिन उन्हें कुछ धार्मिक किताबें पढऩी चाहिए। उन्होंने श्री मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश पर शासन करने वाले ही जब हिंसा में विश्वास रखते हैं तो ऐसे में जनता का कानून को अपने हाथ में लेना स्वाभाविक है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में