प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था निगल रही बहू-बेटियों की जिंदगी :- अखिलेश यादव


प्रयागराज (स्वतंत्र प्रयाग)लखनऊ उत्तर प्रदेश में दिन पर दिन जंगलराज बढ़ता जा रहा है। खतरनाक होती जा रही कानून व्यवस्था के चलते यूपी की देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बदनामी हो रही है। इन सभी के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि लचर कानून व्यवस्था और संवेदनहीन पुलिस तंत्र प्रदेश की बहू-बेटियों की जिंदगी खतरे में डाल दी है।


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तमाम प्रयासों के बाद भी महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं थम नहीं रहीं। बल्कि पीड़िताओं को जिंदा जलाया भी जा रहा है। सपा मुखिया ने कहा, सोमवार को मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में कई ताबड़तोड़ कई घोषणाएं की।


फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट, रात में महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।


अखिलेश ने कहा कि पहले भी सख्त से सख्त कार्रवाई और अपराध के प्रति जीरों टालरेंस जैसे मुहावरे मुख्यमंत्री के श्रीमुख से सुने गए हैं। लेकिन नतीजा हर बार ढाक के तीन पात जैसा दिखाई दिया है। उन्नाव के जघन्य कांड के बाद भी दुष्कांड हो रहे है।


अजीब बात है कि जो पुलिस दिन में बच्चियों-महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर सकती वह रात में अकेली महिला को क्या सुरक्षा देगी? अखिलेश यादव ने कहा, वास्तव में महिला सुरक्षा के लिए जब कारगर सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिरक्षक सामाजिक वातावरण बनेगा तभी ऐसे जघन्य कांड थमेंगे।


लेकिन भाजपा की डबल इंजन सरकार तो विभाजनकारी नीतियां बनाने में ही लगी रहती है। क्या भाजपा के मुख्यमंत्री में नारी के सम्मान के लिए अंशमात्र भी संवेदनशीलता नहीं बची है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा