पूर्व प्रधान व कोटेदार पर मजदूर की हत्या का आरोप, शव रखकर प्रदर्शन



काकोरी (स्वतंत्र प्रयाग) लखनऊ काकोरी थाना क्षेत्र में आज संदिग्ध हालात में एक मजदूर की मौत के बाद परिजनों ने पूर्व प्रधान और कोटेदार पर हत्या का आरोप लगाया है। देर शाम परिजनों व ग्रामीणों ने हरदोई रोड पर मजदूर का शव रखकर प्रदर्शन किया।


जानकारी के अनुसार मलिहाबाद निवासी जमुना प्रसाद (45) को फतहनगर के पूर्व प्रधान हरिपथ और कोटेदार अशोक रविवार शाम एक जन्मदिन समारोह में ठाकुरगंज ले गए थे।


देर रात जमुना प्रसाद बुद्धेश्वर चौराहे पर पुलिस को घायल अवस्था में पड़े मिले। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें लोकबन्धु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह परिजनों को जमुना प्रसाद की मौत की खबर मिली।


परिजनों का आरोप है कि जमुना प्रसाद की कनपटी और पैर के पंजे पर चोट के निशान हैं। उनकी हत्या की गयी है। वहीं पुलिस इसे हादसा मान रही है। फिलहाल पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में