पटाखा फैक्टरी में हुए कई धमाकों से लगी भीषण आग, आधा दर्जन मजदूर झुलसे

  सहारनपुर (स्वतंत्र प्रयाग): लखनऊ सहारनपुर में रविवार को अचानक पटाखा फैक्टरी में एक के बाद एक कई विस्फोट होने से भीषण आग लग गई। फैक्टरी में काम कर रहे तकरीबन आधा दर्जन मजदूर इस भीषण आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। कई मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है।


वहीं, एक मजदूर लापता बताया जा रहा है। यह दर्दनाक हादसा सहारनपुर के पुवारका में चल रही एक पटाखा फैक्टरी में हुआ है।आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में झुलसे दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि एक मजदूर लापता है।


मिली जानकारी के अनुसार, सहारनपुर देहात कोतवाली के ग्राम पुंवारका स्थित इस पटाखे की फैक्टरी में एक के बाद एक कई धमाके हुए और फैक्टरी में आग लग गई। उस समय फैक्टरी में लगभग 25 से 30 लोग काम कर रहे थे। आग लगते ही फैक्टरी में अफरा-तफरी मच गई।


लोग भागने लगे। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। इस दौरान आग में घिरकर झुलसे करीब आधा दर्जन लोगों को निकाला गया।


झुलसे मजदूरों में से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। इन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि अभी एक मजदूर लापता है जिसकी पुलिस फैक्टरी में तलाश की जा रही है। यह फैक्ट्री सदर कोतवाली के चंद्र नगर निवासी सरदार लवली सिंह की बताई जा रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा