मोतीलाल नेहरू पर टिप्पणी करके फंसी ये एक्ट्रेस, पुलिस ने किया गिरफ्तार



मुंबई(स्वतंत्र प्रयाग): बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और फिल्म अभिनेत्री पायल रोहतगी को सोशल मीडिया पर मोतीलाल नेहरू पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना खासा महंगा पड़ गया। राजस्थान पुलिस ने उन्हें अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पायल के खिलाफ राजस्थान के बूंदी में इस संबंध में मामला दर्ज किया था। बूंदी के सदर थाना प्रभारी लोकेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में एक टीम शुक्रवार को अहमदाबाद पहुंची थी।


पायल को पहले नोटिस दिया गया और फिर रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस बारे में पायल के ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया है और साथ ही इस बात की पुष्टि बूंदी पुलिस ने भी की है। अपने ट्वीट में पायल ने लिखा कि मुझे मोतीलाल नेहरू पर बनाए गए एक वीडियो के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया है।


वीडियो में दी गई जानकारी मैंने गूगल से निकाली थी। क्या अभिव्यक्ति की आजादी एक मजाक है? पायल ने अपने इस वीडियो में पीएमओ इंडिया और गृह मंत्रालय को भी टैग किया है।बता दें, पायल ने अपने फेसबुक व ट्विटर अकाउंट से स्वतंत्रता सेनानी पं. मोतीलाल नेहरू परिवार की महिलाओं-पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इस पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चर्मेश शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने 10 अक्टूबर को आईटी एक्ट धारा 66-67 के तहत केस दर्ज किया था।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा