मेकिंग इंडिया में नहीं रूक रहा सिलसिला,महाराष्ट्र में पांच वर्षीय बच्ची से रेप में नाकाम रहने पर उतारा मौत के घाट


मुंबई (स्वतंत्र प्रयाग): महाराष्ट्र के नागपुर में एक पांच वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। कमलेश्वर इलाके में एक 32 वर्षीय शख्स ने रेप में नाकाम रहने पर पांच वर्षीय बच्ची को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना में लोगों की मांग है कि अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।


बता दें कि इससे पहले मुंबई के कुर्ला इलाके में एक 6 साल की बच्ची संग दुष्कर्म का मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। उधर, शनिवार को बिहार के मुजफ्फरपुर से सटे अहियापुर के नाजिरपुर गांव में  दबंगों ने घर में घुसकर एक छात्रा को जिंदा जला दिया।


घटना के वक्त लड़की अपने घर में अकेली थी। आग लगाने के बाद बदमाश ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया और भाग गया। रविवार को परिजनों ने उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया है। लड़की नब्बे फीसदी से अधिक जल चुकी है। एसएसपी ने बताया कि मुख्य आरोपित राजा राय को गिरफ्तार कर लिया गया है।


 
लड़की की मां ने बताया कि बगल में रहने वाला राजा राय उनकी बेटी को लंबे समय से परेशान कर रहा था। बाद में उसके डर से उसकी पढ़ाई तक छुड़वा दी। वह बीए की छात्रा थी। कई बार शिकायत अहियापुर पुलिस से की मगर अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लड़का का पिता दबंग है। हमारी शिकायत पर पुलिस उसके यहां जाकर लौट आती थी। उस पर कार्रवाई करने के बजाय समझौता करने का दबाव बनाती थी। चार बच्चों में यह सबसे छोटी थी।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में