महोबा में बस से टकराया डम्फर, दो की मृत्यु
महोबा (स्वतंत्र प्रयाग) : उत्तर प्रदेश में महोबा के कबरई क्षेत्र में सोमवार को राज्य सड़क परिवहन निगम की बस को तेज रफ्तार डम्फर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला समेत दो लोगो की मृत्यु हो गई तथा छह अन्य घायल हो गये।
पुलिस उपाधीक्षक जटाशंकर राव ने यहां बताया कि सुबह झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में नहदोरा गांव के पास गिट्टी से भरा हुआ एक तेज रफ्तार डम्फर ने ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर आगे जा रही बस को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में डम्फर का चालक देवीदीन तथा बस में सवार महिला रामबाई मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि दुर्घटना में मृतक महिला रामबाई का पुत्र रामप्रकाश व पुत्रवधू सोनम गंभीर रूप से घायल हो गये। उनकी नाजुक हालत को देखते हुये उन्हें झांसी मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि अन्य घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें