मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने दी मंत्री तोमर को चेतावनी 


भोपाल (स्वतंत्र प्रयाग): मध्यप्रदेश विधानसभा में आज अध्यक्ष एन पी प्रजापति ने प्रश्नकाल के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने के कारण खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को चेतावनी दी। प्रश्नकाल के दौैरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना को लेकर पूरक प्रश्र किए। इसी दौरान श्री तोमर अपने स्थान पर खड़े होकर तीखे तेवर दिखाकर बोलने लगे। अध्यक्ष ने मंत्री से शांत रहने के लिए कहा।


बार बार के अनुरोध के बावजूद मंत्री शांत नहीं हुए। इस पर अध्यक्ष ने श्री तोमर को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके चेहरे और भाषा के जो भाव हैं, वह उचित नहीं हैं। यह सदन है, कोई सभा नहीं है।प्रजापति ने इस दौरान कहा कि यह उनके लिए अंतिम चेतावनी है। अध्यक्ष ने संसदीय कार्य मंत्री से मंत्रियों को व्यवस्थित करने के लिए भी कहा। इसी प्रश्र के दौरान कुछ देर के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों के बीच आरोप प्रत्यारोप और नोंकझोंक भी चली।



इसके पहले श्री चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए संबंधित विद्यार्थियाें को मदद मुहैया नहीं करायी जा रही है। उन्होंने इस संबंध में सरकार से सवाल भी किए।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में