'लाइन ऑफ डिसेंट' में ब्रेंडन फ्रेजर संग नजर आएंगे अभय


मुंबई (स्वतंत्र प्रयाग):  अभय देओल और ब्रेंडन फ्रेजर 'लाइन ऑफ डिसेंट' में साथ नजर आएंगे। इससे पहले क्राइम-ड्रामा आधारित इस फिल्म का नाम 'द फील्ड' था। इस फिल्म से लेखक व निर्देशक रोहित कर्ण बत्रा डेब्यू करने जा रहे हैं। फिल्म में रोनित रॉय, नीरज काबी, प्रेम चोपड़ा, अली हाजी भी हैं।


अपुष्ट सूत्रों के अनुसार, जी5 पर आने वाली इस फिल्म की कहानी माफिया बॉस के तीन बेटों पर आधारित हैं, जो पारिवारिक आपराधिक व्यावसाय पर नियंत्रण रखने के लिए एक दूसरे के खिलाफ खड़े हो जाते हैं।


वहीं इसमें एक अंडरकवर पुलिस की पतन की कहानी भी दिखाई गई है। इसमें दिल्ली की कहानी दिखाई गई है। फिल्म की शूटिंग हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में की जा रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा