लड़ाकू विमान राफेल में लगाई जाएंगी मिटिऑर मिसाइलें, 150 KM की दूरी से कर देगा दुश्मनों की छुट्टी
नई दिल्ली (स्वतंत्र प्रयाग): अगले साल भारत को मिलने वाले चार राफेल विमान दुश्मनों पर और भी भारी पड़ने वाले है। फ्रांस से मिलने वाले इन विमानों में मिटिऑर मिसाइलें लगाई जाएंगी जो दुश्मनों पर कहर बरपाने वाली है। इन मिसाइलों की खास बात ये है कि ये मिसाइलें 120 से 150 किलोमीटर की दूरी तक बिल्कुल सटीक लक्ष्य भेद सकती हैं। इन मिसाइलों की बेहतरीन मारक क्षमता के कारण ही इन्हें 'नो स्केप' मिसाइल भी कहा जाता है। इसके जरिए भारत के लिए किसी भी हमले को नेस्तनाबूद करने की क्षमता हासिल हो सकेगी।
मिटिऑर मिसाइलों को BVR यानी बियॉन्ड विजुअल रेंज मिसाइल भी कहा जाता है। मतलब जो लक्ष्य आपको आंखों से दिखाई भी न दे रहा हो उस पर भी निशाना लगाने में यह सक्षम हैं। पहले यह 2020 के अंत तक आने वाली थीं, लेकिन भारत ने फ्रांस से इन्हें मई, 2020 में 4 राफेल जेट के साथ ही सौंपने को कहा है। फ्रांस से मिलने वाले राफेल में जिन मिटिऑर मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है। वह पाकिस्तान की AIM-120C से काफी बेहतर हैं।
AIM-120C की मारक क्षमता 100 किलोमीटर दूरी तक लक्ष्य भेदने की है। बताया जा रहा है कि ये बियॉन्ड विजुअल रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल पहले से ज्यादा सटीक निशाना लगा सकती है। इसे अब तक की सबसे आधुनिक और मारक मिसाइलों में से एक माना जा रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें