कोंच के सुप्रसिद्ध मंदिर सीता नाथ पर श्री राम विवाह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
कोंच (स्वतंत्र प्रयाग)जालौन के कोंच में माता सीता राम विवाह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसमें बड़े ही धूमधाम के साथ बैंड बाजों के साथ बारात निकाली जाती है भगवान श्री राम की एवम दूसरे दिन बड़े हर्षोल्लास के साथ विवाह किया जाता है जैसे विवाह होता है उसी रीति-रिवाज से विवाह सम्पन्न किया गया है भगवान श्री राम माता सीता को वरमाला पहनाते हैं।
यह पुनीत कार्यक्रम सीता नाथ मंदिर पर कई वर्षों से श्री राम विवाह होता चला आ रहा है ।इस विवाह को देखने के लिए हजारों की संख्या में माताएं बहने एकत्रित होकर भगवान श्री राम एवं माता सीता के पांव पाखरते हैं।
एवं जो विवाह में बाराती लोग आते हैं उनके लिए खान-पान की पूरी व्यवस्था एवं माताएं बहनें बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ उनको खाना खिलाती हैं।
मीरा, कुसुम, सुधा, संतोष, प्रेमलता सोनी, सरोज, गुड्डी देवी कुशवाहा, प्रियंका देवी कुशवाहा, सरिता, पूनम मिश्रा, रेखा आदि महिलाएं भगवान श्री राम की विवाह में नाच गाने के साथ विवाह में शामिल होती हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें