किडनी डैमेज कर सकती है आपकी स्किन क्रीम

 



नई दिल्ली (स्वतंत्र प्रयाग) : अगर आप भी स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग करने के लिए स्किन क्रीम लगाते हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। दरअसल ग्लोबल स्टडी में भारत के लिए टॉक्सिक लिंक ने स्टडी रिपोर्ट में कहा है कि स्किन क्रीम कई बीमारियों की जनक है। यहां तक कि इसका असर किडनी पर भी पड़ता है। 


 दरअसल जिस क्रीम में खतरनाक मेटल मक्र्युरी यानी पारे का इस्तेमाल तय मानकों से अधिक होता है उस क्रीम से इंसान के शरीर को अधिक खतरा है। डांच के दौरान दिल्ली की गफ्फार मार्केट से स्किन क्रीम के 4 सैंपल लिए गए। इनमें मक्र्युरी की मात्रा 48.17 से 1 लाख 10 हजार पीपीएम तक पाई गई है।


सिर्फ भारत ही नहीं, इन क्रीम्स का इस्तेमाल दुनिया भर में हो रहा है। यह दावा जीरो मक्र्युरी वर्किंग ग्रुप ने किया है। यह ग्रुप मक्र्युरी से होने वाले प्रदूषण पर काम करता है। जीरो मक्र्युरी वर्किंग ग्रुप की इस ग्लोबल स्टडी को 12 देशों में किया गया जिसमें पाया गया कि 158 स्किन क्रीम सैंपलों में से 96 में मक्र्युरी का स्तर 40 पीपीएम (पार्ट पर मिलियन) से 1 लाख 30 हजार पीपीएम तक है।


भारत से लिए गए सैंपलों में मक्र्युरी की मात्रा 48 से 1 लाख 13 हजार पीपीएम तक पाई गई।  इतनी अधिक मात्रा होने का असर इंसान की किडनी पर पड़ता है और वो डैमेज भी हो सकती है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न