झारखंड में सी आर पी एफ जवान ने अपने अधिकारियों को मारी गोली, 2 की मौत-3 गंभीर


 


बोकारो (स्वतंत्र प्रयाग): झारखंड में उग्रवाद प्रभावित गोमिया जिले के चतरो चट्टी थाना क्षेत्र के कुर्क नालो पंचायत स्थित एक विद्यालय में चुनाव संपन्न कराने के लिए ठहराये गये केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआपीएफ) के एक जवान ने अपने दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी तथा तीन जवानों को गंभीर रूप से घायल कर दिया ।


पुलिस अधीक्षक पी. मुरुगन ने आज यहां बताया कि झारखंड विधान सभा का चुनाव संपन्न कराने के लिए सीआरपीएफ 226वीं बटालियन के जवान छत्तीसगढ़ से आये हुये थे जिन्हें कुर्क नालो गांव के उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय में ठहराया गया था।


उन्होंने बताया कि कल रात्रि करीब 10 बजे जवान तपेन्द्र यादव ने गोलीबारी की जिसमे सहायक कमांडेंट साहुल हसन और टी. भुइयां की मौके पर ही मौत हो गयी तथा हरिश्चंद्र गोकाई, जीतेन्द्र यादव और एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गये।


जवान ने अधिकारियों को मारी गोलीमुरुगन ने बताया कि गोलीबारी में आरोपी जवान तपेन्द्र भी घायल है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि संभवत: छुट्टी को लेकर हुए विवाद में जवान ने इस घटना को अंजाम दिया है। घायल जवानों को हेलीकाप्टर से रांची के मेडिका में इलाज के लिए भेजा गया है। आरोपी जवान से पूछताछ की जा रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में