जीजाबाई-सावित्रीबाई जयंती सफ़ल बनाने पर प्रबुद्ध जनों ने की बैठक


उरई(स्वतंत्र प्रयाग)जालौन उरई के रघुवीर धाम में वंचित तबके के प्रबुद्ध वर्ग के द्वारा आगामी 12 जनवरी को लोकमाता जीजाबाई व देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह को लेकर आवश्यक बैठक हुई। 
जिसमें सामाजिक न्याय विचारधारा से प्रेरित समाज के प्रबुद्ध लोग मौजूद हुए।


कार्यक्रम संयोजक नीरज भाई पटेल ने बताया की शिवाजी को बहुजन प्रतिपालक राजा बनाने वाली लोकमाता जीजाबाई व देश की बालिकाओं के लिए पहला स्कूल खोलने वाली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले जयंती के उपलक्ष्य में 12 जनवरी को दोपहर 11:00 बजे से रघुवीर धाम गेस्ट हाउस झांसी रोड उरई में विचार गोष्ठी के साथ ही दोनों वीरांगनाओं के जीवन पर नाट्य प्रस्तुति का मंचन होगा। 


 कार्यक्रम में जस्टिस वीरेंद्र सिंह यादव,  पूर्व न्यायमूर्ति इलाहाबाद हाईकोर्ट, विजय कुमार ADG पुलिस भर्ती बोर्ड, विजेंद्र कुमार CCM पश्चिम मध्य रेलवे, ड़ा मन्नान अख्तर, DM जालौन, डॉक्टर सतीश कुमार एसपी जालौन,  धीरेंद्र सचान विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ,  श्रीमती राकेश पुष्कर SP Vigilance Lucknow, ओम नारायण अहिरवार संयुक्त सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय लखनऊ,  सुभाष चंद्र कुशवाहा आरटीओ फैजाबाद मंडल लखनऊ भगवत प्रसाद पटेल डीआईओएस जालौन विशेष आमंत्रित अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।


मुकेश निरंजन गढर, प्रवेश कुमार रामनगर उरई, महेंद्र दोहरे ,उदयवीर सिंह निरंजन ,गजेंद्र पटेल, अनुरुद निरंजन ,भूपेंद्र उरई रामप्रकाश गौतम ,संजीव कुमार निरंजन , अतुल कुमार निरंजन, प्रदीप कुमार निरंजन, अतुल सर ,दिनेश कुमार निरंजन ,राजेंद्र चौधरी ,महेंद्र दोहरे, उदयवीर सिंह निरंजन प्रदीप कुमार महतवानी ,रविंद्र गौतम ,अनिल कुमार पटेल अंजली वर्मा ,प्रताप यादव, दीपक गौतम ,अतुल कुमार निरंजन, शिव शंकर गौतम ,वंदना वर्मा सीडीपीओ ,प्रताप निरंजन,सुन्दरशास्त्री,के के शिरोमणि, भगवान सिंह यादव ,बाबू राजा नरी, अजय निरंजन ,भगवान सिंह ,अनूप कुमार पटेल, भगवान सिंह ,रमाकांत दोहरे, कमल सिंह दोहरे, वीरेंद्र सिंह, गुलाब सिंह निरंजन ,अनिल कुमार पटेल ,अनिल कुमार ,अरविन्द ,नवनीत पाल सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा