हैदराबाद जैसी दरिंदगी को यूपी उन्नाव में पुनः दरिंदों ने फिर दोहराया, गैंगरेप पीड़िता को जिंदा जलाया
उन्नाव(स्वतंत्र प्रयाग): हैदराबाद में डॉक्टर की जलाकर हत्या करने के बाद संभल में भी रेप और हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि यूपी के उन्नाव में पुनः दरिंदों ने एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां गुरुवार को रेप पीड़िता को जमानत से छूट कर आए आरोपियों ने पैट्रोल डालकर जिंदा जला दिया जिसके बाद सारे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करके उसे लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।मामला बिहार थाना क्षेत्र का है। जहां कुछ दिन पहले ही एक युवती ने शादी का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया था। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जानकारी के मुताबिक इसी मामले की पैरवी के लिए युवती रायबरेली जा रही थी।
सुबह चार बजे के करीब पीड़िता के घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गांव के बाहर खेत में दोनों आरोपी और उसके तीन साथियों ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी।इस मामले की जैसे ही सूचना मिली पूरे जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डीएम और एसपी अस्पताल पहुंचे। पीड़िता 90 प्रतिशत तक जल गई थी। यहां पीड़िता की हालत गंभीर देख कर डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
गंभीर रूप से झुलसी पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में दोनों आरोपियों का नाम लिया। मामले में पुलिस के कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में एक रेप का भी आरोपी है।
सीएम ऑफिस ने कहा है कि इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।एडीजी लखनऊ जोन और आईजी कमिश्नर मौके पर ट्रामा सेंटर पहुंचे हैं। डीएम-एसपी इस मामले की जांच में स्वयं जुटे हैं। अगर पुलिसकर्मी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
पांचों आरोपी गिरफ्तार
घटना के तत्काल बाद पीड़िता के बयान के आधार पर सभी पांचों आरोपियों के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में शिवम त्रिवेदी और शुभम त्रिवेदी मुख्य आरोपी हैं जिन पर अगवा कर गैंगरेप का आरोप है। दोनों आरोपित जमानत पर छूटे थे। इनके अलावा पुलिस ने मुख्य आरोपियों की मदद करने वाले उमेश बाजपाई, हरिशंकर त्रिवेदी और राम किशोर त्रिवेदी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें