गीता जीवन का सार, ये हमें आगे बढऩे की प्ररेणा देती है : बजरंग गर्ग


अम्बाला (स्वतंत्रप्रयाग) - जीएनजेएन गोयन्का गल्र्स हाई स्कूल की छात्राओं ने अंतराष्ट्रीय गीता जयंती समारोह में गीता पढ़ोज्ञान बढ़ाओं प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा निशु और  सिमरन ने प्रथम स्थान, शिल्पा और वैष्वणी द्वितीय और खुशी, पायल, अंजली, पलक ने तृतीय स्थान प्राप्त करने पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष और हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग ने स्कूल की छात्राओं को सम्मानित किया।


इसी प्रकार छात्रा टिक्कल और वंदना ने सवाद प्रतियोगता में प्रथम स्थान प्राप्त करने और वरिष्ट वर्ग में छात्रा सिमरन ने श्लोक उच्चारण में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर स्कूल का गौरव बढ़ाने पर व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग, स्कूल की मुख्यध्यापिका अंगूरी देवी, संस्कृत अध्यापक विनोद शास्त्री और पीजीएसडी स्कूल के प्रिसीपल सितेंद्र गोयल ने बधाई दी।


व्यापार मंडल के प्रान्तीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने स्कूल की छात्राओं को सम्मानित करने के उपरान्त कहा कि गोयन्का गल्र्स स्कूल की छात्रों ने शिक्षा, खेलकूद और सास्कृति कार्यक्रम एवं अन्य प्रतियोगिता में हमेंशा ही अव्वल स्थान प्राप्त किया है। बजरंग गर्ग ने कहा कि गीता हमारे जीवन में सार है गीता ही हमें जीवन में आगे बढऩे की प्ररेणा देती है। भगवान श्री कृष्ण जी ने गीता का उपदेश देते हुए पांडवों के माध्यम से कौरवों का अन्त करके बुराई को खत्म करने का काम किया था।


इस अवसर पर संस्था के प्रधान नारायण दास बंसल, उपप्रधान कैलाश चौधरी, प्रबन्धक ओम प्रकाश असीजा, सचिव सुरेन्द्र सिंगला, स्कूल प्रिंसीपल सितेन्द्र गोयल, मुख्यध्यापिका अंगूरी देवी, अग्रवाल सेवा समिति प्रधान इन्द्र बंसल, महासचिव वेद बंसल, गौशाला प्रधान सिताराम सिंगला, व्यापार मंडल संगठन मंत्री राजेन्द्र बंसल, रामलीला कमेटी प्रधान वीरभान बंसल, समाज सेवी कृष्ण गर्ग, आशा देवी, कमेलश गर्ग, अध्यापिका ललीता गखड, सोनीया शर्मा, सुदेश रानी, गीता देवी, अध्यापक रवि शर्मा, विनोद कुमार शास्त्री, दीपक कुमार आदि प्रमुख लोगों ने भी छात्राओं को आशीर्वाद दिया


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में