दुमका रैली में नागरिकता कानून पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए , कहा आगजनी करने वालों को कांग्रेस का समर्थन:- प्रधानमंत्री मोदी


दुमका (स्वतंत्र प्रयाग): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को झारखंड के दुमका में एक विशाल चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्होंने आदिवासी इलाकों में जीवन का लंबा वक्त गुजारा है। एक कार्यकर्ता के रूप में आदिवासियों की सेवा करने का मुझे लंबा अनुभव रहा है। बता दें कि इस क्षेत्र में 20 दिसंबर को मतदान होना है।


संथाल परगना का ये क्षेत्र झारखंड मुक्ति मोर्चा का गढ़ माना जाता है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे कुछ दिनों से झारखंड में रैलियां कर रहे हैं, लेकिन जहां भी वे जाते हैं वहा की भीड़ पिछली रैलियों का रिकॉर्ड तोड़ देती है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी संसद ने नागरिकता से जुड़ा एक बदलाव किया, ताकि पड़ोसी देश में रहने वाले हिन्दुओं, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध, जैन को नागरिकता मिल सके।


इसके लिए भारत की दोनों सदनों की बहुमत से बिल पास किया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी इसके खिलाफ आगजनी फैला रहे हैं। ये आग लगाने वाले कौन हैं, ये उनके कपड़ों से पता चल जाता है। कांग्रेस इनको मूक समर्थन दे रही है। देश इन्हें देख रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि इस आगजनी को देखकर देश समझ गया है कि नागरिकता कानून को लाकर ठीक किया गया है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा