बुलंदशहर दुष्कर्म के अभियुक्त को दस वर्ष का कारावास

 


बुलंदशहर (स्वतंत्र प्रयाग) : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर की एक अदालत ने दुष्कर्म के अभियुक्त को दस वर्ष का कारावास तथा दस हजार रूपये का जुर्माना लगाया।अभियोजन पक्ष के अनुसार सलेमपुर थाना के एक गांव निवासी एक किशोरी 22 दिसम्बर 2017 काे अपनी सहेली के घर गई थी।


दिन के समय किशोरी को सहेली का पड़ोसी सचिन बहला फुसलाकर अपने घर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घर न लौटने पर किशोरी की मां सहेली के घर गयी। पता चला की किशोरी काफी समय पहले वहां से जा चुकी है। इसी बीच किशोरी के रोने की आवाज पड़ोस के घर से आने पर मां सचिन के घर घुस गई तो देखा की किशोरी लहू लहान हालात में कमरे में पड़ी है।


मां को देख कर सचिन भाग गया। मां ने सलेमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने विवचना के बाद चार्जशीट अदालत में दाखिल की।


अपर जिला सत्र न्यायाधीश (पाॅस्काे) इंदिरा सिंह ने शुक्रवार मामले की सुनवाई के बाद सचिन को दोषी करार देते हुये दस साल का कारावास और दस हजार रूपये का जुर्माना लगाया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा