भारतीय जल क्षेत्र में 'जासूसी' कर रहा था चीनी पोत, नौसेना के खदेड़ा

 


नई दिल्ली (स्वतंत्र प्रयाग): नौसेना ने हाल ही में पोर्ट ब्लेयर के पास भारतीय जल क्षेत्र में घुसे चीनी पोत को खदेड़ दिया। शक है कि चीन का ये जहाज अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में पोर्ट ब्लेयर के पास भारतीय हितों के ख़िलाफ़ जासूसी गतिविधियों में संलिप्त थी।


चीनी जहाज 'शी यान 1' को पोर्ट ब्लेयर के पास संदिग्ध गतिविधियां करते नोटिस किया गया था। नौसेना ने खदेड़ा चीनी जहाज, भारतीय समुद्री सीमा में कर रहा था 'जासूसी'


 
यह जलपोत पोर्ट ब्लेयर के पास भारतीय जल क्षेत्र में कथित रूप से अनुसंधान गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। जैसे ही सुरक्षा एजेंसियों ने इसका पता लगाया वैसे ही भारतीय नौसेना सक्रिय हो गई। नौसेना ने अपने एक युद्धपोत को इसकी निगरानी के लिए भेजा। भारतीय कानून के अनुसार कोई भी विदेशी जहाज भारतीय जल क्षेत्र में किसी भी प्रकार का शोध या अन्वेषण गतिविधि को अंजाम नहीं दे सकता।


इसके बाद भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने पूरा संयम बरतते हुए चीनी अनुसंधान पोत को भारतीय जल क्षेत्र से बाहर जाने के लिए कहा। भारतीय नौसेना का आदेश पाते ही चीनी जलपोत भारत के जलक्षेत्र से बाहर भाग गया।


बता दें, चीनी नौसेना अक्सर एंटी-पायरेसी गश्त के उद्देश्य के साथ भारतीय जल में प्रवेश करती है लेकिन भारत इसे पूरी तरह से नहीं खरीदता क्योंकि चीनी युद्धपोत परमाणु और पारंपरिक पनडुब्बियों के साथ होते हैं जो एंटी-पाइरेसी ऑपरेशन में कोई मतलब नहीं रखते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा