भारत के दक्षिण एशियाई खेलों में 100 स्वर्ण के करीब 


काठमांडू (स्वतंत्र प्रयाग)- दक्षिण एशियाई खेलों की महाशक्ति भारत ने इन खेलों में 100 स्वर्ण पदक पूरे करने के करीब पहुंच गया है। भारत ने इन खेलों में शुक्रवार तक 90 स्वर्ण, 61 रजत और 27 कांस्य पदक जीत चुका है। भारत के 178 पदक हो गए हैं।


मेजबान नेपाल 41 स्वर्ण, 27 रजत और 48 कांस्य पदक सहित 116 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है। श्रीलंका 24 स्वर्ण, 45 रजत और 69 कांस्य पदक सहित 138 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है जबकि पाकिस्तान 19 स्वर्ण, 25 रजत और 29 कांस्य पदक सहित 73 पदकों के साथ चौथे स्थान पर है।


बंगलादेश चार स्वर्ण, 18 रजत और 51 कांस्य पदक सहित 73 पदकों के साथ पांचवें, मालदीव एक स्वर्ण और दो कांस्य सहित तीन पदकों के साथ छठे तथा भूटान छह कांस्य पदकों के साथ सातवें स्थान पर है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न