बलवंत सिंह राजोआना को नहीं दी गई माफी : अमित शाह
नई दिल्ली (स्वतंत्र प्रयाग): गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी बलवंत सिंह राजोआना को कोई माफी नहीं दी गई है। सदन में शून्यकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य और बेअंत सिंह के पौत्र रवनीत सिंह बिट्टू के एक पूरक प्रश्न के उत्तर में शाह ने यह जानकारी दी।
बिट्टू नेसवाल किया कि क्या राजोआना को माफी दी जा रही है? इस पर शाह ने कहा, ''मीडिया रिपोर्ट पर मत जाइए। कोई माफी नहीं की गई है। राजोआना को बेअंत सिंह की हत्या के मामले में दोषी है।
बता दें कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की 31 अगस्त 1995 को चंडीगढ़ में हत्या कर दी गई थी। वे 1992 से लेकर 1995 तक पंजाब के मुख्यमंत्री के पद पर थे। पिछले कई दिनों से खबरें आ रही थीं कि बलवंत सिंह को सरकार ने माफी दी है, इसे लेकर गृह मंत्री ने स्पष्ट किया है कि उसे कोई माफी नहीं दी गई है।
रची गई साजिश में यह तय हुआ था कि अगर दिलावर सिंह तत्कालीन मुख्यमंत्री की हत्या करने में असफल रहता है तो उसके बाद राजोआना सुसाइड बॉम्बर की भूमिका निभाएगा। बेअंत सिंह की हत्या के पीछे राजोआना ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का हवाला दिया था। राजोआना को 31 मार्च, 2012 को फांसी देना तय हुआ था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें