बहराइच में मंदबुद्धी युवक ने फांसी लगाकर दी जान
बहराइच (स्वतंत्र प्रयाग): उत्तर प्रदेश के बहराइच के रिसिया क्षेत्र में आज एक मंदबुद्धी युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि रिसिया क्षेत्र के नरसिंहडीहा निवासी 30 वर्षीय राम कुमार ने फांसी लगा ली ,जिससे उसकी मृत्यु हो गई। युवक मंदबुद्धि बताया जा रहा है। आत्महत्या के कारण तत्काल पता नहीं चल सका। इस सिलसिले में पुलिस छानबीन कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें