अविनाश राय खन्ना हरियाणा और गोवा प्रदेशाध्यक्षों के चुनाव हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त
चंडीगढ़ (स्वतंत्र प्रयाग) पंजाब भारतीयजनतापार्टी(भाजपा) ने हरियाणा और गोवा इकाईयों के अध्यक्षों के चुनाव हेतु पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन ने खन्ना को यह जिम्मेदारी सौंपी हैं।
खन्ना ने आश्वासन दिया कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। खन्ना इससे पहले भी पार्टी की तरफ से मिली विभिन्न जिम्मेवारियों का बाखूनी निर्वहन कर चुके हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें