अजित पवार फिर बने डिप्टी सीएम आदित्य ठाकरे ने भी ली मंत्री पद की शपथ


मुंबई (स्वतंत्र प्रयाग): महाराष्ट्र में सोमवार को उद्धव सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। गठबंधन सहयोगियों कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना की तरफ से कुल 36 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली।


इस दौरान एनसीपी से बगावत कर बीजेपी के साथ सरकार बनाने वाले अजित पवार जहां एक बार फिर राज्य के उपमुख्यमंत्री बने, वहीं मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। कुल मिलाकर आज 25 कैबिनेट मंत्रियों, 10 राज्य मंत्री और एक उपमुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण की।



जिन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ



1.    अजित पवार, उपमुख्यमंत्री (एनसीपी)


2.   अशोक चव्हाण, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)


3.    दिलीप वल्से पाटिल, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)


4.    धनंजय मुंडे, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)


5.    विजय वडेट्टीवार, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)


6.    अनिल देशमुख, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)


7.    हसन मश्रीफ, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)


8.    वर्षा गायकवाड़, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)


9.    राजेंद्र शिंगणे, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)


10.    नवाब मलिक, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)


11.    राजेश टोपे, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)


12.    केदार सुनील छत्रपाल, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)


13.    संजय राठौड़, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)


14.    गुलाब राव पाटिल, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)


15.    अमित देशमुख, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)


16.    भूसे दादाजी, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)


17.    जितेंद्र आव्हाड, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)


18.    संदीपन भुमरे, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)


19.    बालासाहेब पाटिल, कैबिनेट मंत्री (एनसीपी)


20.    यशोमति ठाकुर, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)


21.    अनिल परब, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)


22.    उदय सामंत, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)


23.    केसी पाडवी, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)


24.    शंकर राव गडाख, कैबिनेट मंत्री (निर्दल)


25.    असलम शेख, कैबिनेट मंत्री (कांग्रेस)


26.    आदित्य ठाकरे, कैबिनेट मंत्री (शिवसेना)


जिन  नेताओं को राज्य मंत्री बनाया गया


1.    अब्दुल सत्तार


2.    बंटी पाटिल


3.    शंभूराज देसाई


4.    बच्चू कडू


5.    विश्वजीत कदम


6.    दत्तात्रेय भरणे


7.    अदिति तटकरे


8.    संजय बनसोंडे


9.    प्राणक्त तनपुरे


10.    राजेंद्र पाटिल


इस प्रकार से आज महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की सरकार में मंत्रीमंडल का विस्तार हुआ ।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में