90 फीसदी जल चुकी उन्नाव गैंगरेप पीड़िता की हालत बेहद नाजुक, रेफ़र दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट


लखनऊ (स्वतंत्र प्रयाग): उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता जिंदा जलाए जाने के बाद बुरी तरह से झुलस चुकी है। पीड़िता फिलहाल जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है और अब स्थानीय प्रशासन ने उसे दिल्ली के लिए एयरलिफ्ट कर दिया है। लखनऊ स्थित अस्पताल के डॉक्टरों की राय के बाद प्रशासन पीड़िता को देर शाम लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर गैंगरेप पीड़िता को सिविल अस्पताल से लखनऊ एयरपोर्ट लाया गया। यहां से एक एयर एम्बुलेंस पीड़िता को लेकर दिल्ली रवाना हुआ।


शाम सात से 7.30 बजे के बीच पीड़िता को दिल्ली के लिए ले जाया गया। इससे पहले पीड़िता को देखने के लिए गुरुवार को उसकी मां और बहन पुलिस की कड़ी सुरक्षा में अस्पताल पहुंचीं। अस्पताल के निदेशक डॉ. डी. एस. नेगी ने बताया कि पीड़िता की हालत बेहद गंभीर है। वह करीब 90 फीसदी से ज्यादा जली हुई है। उन्होंने बताया कि मुलाकात के दौरान पीड़िता ने कुछ बातचीत भी की। यहां प्लास्टिक सर्जन की देखरेख में पीड़िता का इलाज हो रहा है।


इस बीच उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाने की घटना सामने आने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट के जरिए राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा, "उन्नाव पीड़िता के स्वास्थ्य समाचार से मन आहत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पीड़िता जल्द स्वस्थ हो। कल भाजपा सरकार का बयान था कि यूपी में सब ठीक है और आज एक बयान और आया। लेकिन कानून-व्यवस्था के बारे में झूठी बयानबाजी व झूठा प्रचार करने की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री और उप्र सरकार की ही है।
 


दिल्ली के लिए एयरलिफ्टइस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। योगी ने शुक्रवार शाम तक यह रिपोर्ट मांगी है। साथ ही मुख्यमंत्री ने यह आदेश भी दिया कि पीड़िता को सरकारी खर्च के लिए हर संभव मदद दी जाए। कमिश्नर और आईजी को घटनास्थल का मुआयना करने के लिए भेजा गया है।


इस मामले के सभी पांचों आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने इस घटना पर कहा, "पहले इन आरोपियों को मैंने ही जेल भिजवाया था। यह बहुत ही निंदनीय अपराध है। जो भी दोषी हैं, उसे बक्शा नहीं जाएगा। दुष्कर्म करने वालों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।"


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा