विजय माल्या से भी बड़ा बैंक डिफाल्टर है ये कारोबारी, कर डाला 3225 करोड़ रुपए  का घोटाला 

इंदौर (स्वतंत्र प्रयाग): भोपाल भारत के सबसे बड़े कर्जदार का नाम विजय माल्या नहीं है। विजय माल्या तो मात्र 2488 करोड रुपए का कर्जदार है लेकिन मध्यप्रदेश के कारोबारी कैलाश सहारा 3225 करोड़ रुपए का लोन गप किए बैठे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने जोती विलफुल डिफॉल्टर्स की लिस्ट जारी की है उसमें इंदौर की रुचि सोया शिवम मुरैना की केएस ऑयल भी शामिल है।


आरबीआई की लिस्ट में कैलाश सहारा की रुचि सोया पर कुल डिफॉल्ट कर्ज 3225 करोड़ रुपए बताया गया है। बड़े डिफॉल्टर की लिस्ट में सहारा शराब कारोबारी विजय माल्या से दो पायदान ऊपर हैं। माल्या पर कुल बकाया कर्ज 2488 करोड़ रुपए है। 


मुरैना के रमेश चंद्र गर्ग की केएस ऑयल मिल पर कुल डिफॉल्ट किए गए कर्ज की राशि 1026 करोड़ रुपए है। रुचि सोया पर बकाया कर्ज 12,000 करोड़ रुपए का है। इसके कर्जदाता कंपनी को एनसीएलटी ले गए हैं। जहां दिवाला कानून के तहत कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा