व्हेल शार्क के मुंह में रह रहे नए प्राणी की खोज की, नाम रखा-पोडोसेरस जिंबे

शोध खबर


टोक्यो.(स्वतंत्र प्रयाग)जापानी वैज्ञानिकों ने व्हेल शार्क के मुंह में झींगे जैसे 5 मिलीमीटर आकार के एक छोटे जीव की खोज की है। गैमरिडिया प्रजाति का यह प्राणी व्हेल शार्क के मुंह में भी जीवित रह लेता है। इस प्रजाति के जीवों में ऊंचे पहाड़ों से लेकर गहरे समुद्र तक के वातावरण में रहने की क्षमता होती है।छोटे से इस जीव को पोडोसेरस जिंबे नाम दिया गया है।


हिरोशिमा यूनिवर्सिटी में एसोशिएट प्रोफेसर और शोध का नेतृत्व करने वाले को तोमिकावा के मुताबिक, 'जब हमने इसे व्हेल शार्क के मुंह में पाया तो हमहैरान थे। भूरे रंग का यह प्राणी अन्य जगहों पर सामान्यत: 3 से 5 सेंटीमीटर की लंबाई में मिलता है।"इसके पैरों पर छोटे-छोटे बाल होते हैं।
यह विषम में परिस्थितियों में भी रह सकता है।


यह कई कठिन परिस्थितियों वाले वातावरण में रह सकता है।शोधकर्ताओं का मानना है कि समुद्र में जीवों को फ्रेश सीवाटर, खाना और सुरक्षा चाहिए होती है। शायद इस जीव ने इसी वजह से रहने के लिए व्हेल शार्क का मुंह चुना। फ्रेश सीवाटर, और खाना उसे यहां आसानी से मिल जाते हैं और यहां उसका शिकार करने वाला भी कोई नहीं है। नए जीव की खोज के बाद तोमीकावा ने दक्षिणी ओकिनावा स्थिति एक्वेरियम से संपर्क किया है, ताकि व्हेल शार्क के मुंह में पाए जाने वाले और हजारों जीवों की जानकारी मिल सके। साथ ही गैमरिडिया प्रजाति के इस जीव के ऐसी जगह चुनने का वास्तविक कारण समझा जा सके।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

विधालय का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान किया चोरी