सतजुल नदी में 40 पाकिस्तानी लोगों से भरी नाव डूबी, आठ की मौत, अन्य लोगों की तलाश जारी
इस्लामाबाद (स्वतंत्र प्रयाग): पाकिस्तान के पूर्वी जिले ओकारा में सतलुज नदी में सोमवार काे एक नाव दुर्घटना में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक माल्हु शेखा इलाके में जब लोग नदी के पार जा रहे थे कि यह हादसा हुआ। दुर्घटना के समय नाव पर कुल 40 लोग सवार थे।राहत एवं बचाव अधिकारियों के मुताबिक आठ शव निकाले जा चुके हैं। अन्य लोगों की तलाश में व्यापक अभियान जारी है।
पुलिस ने घटना मेंं लापता लोगों की तलाश में जारी अभियान को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। जिले के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक एवं बचाव अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं।
बचाव अभियान में तेजी लाने के लिए पाकिस्तान सेना के विशेष बल की टीमों को भी घटनास्थल पर भेजा गया है।
ऐसा पहली बार नहीं जब पाकिस्तान से नाव डूबने की खबर आई है। इससे पहले सिंधू नदी में नाव डूबने से आठ लोगों की मौत हो गई थी।
50 लोगों को हरिपुर शहर ले जा रही नाव सिंधु नदी के किनारे पलट गई थी। पुलिस ने बताया था कि मारे गए लोगों में चार बच्चे भी शामिल थे। पुलिस ने बताया था कि जाहिर तौर पर नाव क्षमता से अधिक भार ले जाने की वजह से पलटी है। नाव पर क्षमता से अधिक जानवर और माल लदा था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें