नीता अंबानी न्यूयार्क मेट्रोपालिटन म्यूजियम आफ आर्ट के ट्रस्ट में शामिल 

नई दिल्ली (स्वतंत्र प्रयाग): रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी को दुनिया के सबसे बड़े न्यूयार्क स्थित मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम आफ आर्ट के ट्रस्ट के लिए चुना गया है। अंबानी इस 150 वर्षीय संग्रहालय से जुड़े ट्रस्ट के लिए चुनी जाने वाली भारतीय हैं।


उन्हें बुधवार को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी।यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार संग्रहालय के अध्यक्ष डेनियल ब्रोडस्की ने अंबानी के ट्रस्ट में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि भारतीय कला एवं संस्कृति को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करने की अंबानी की प्रतिबद्धता बहुत सराहनीय है। उनके ट्रस्ट में शामिल होने से संग्रहालय की क्षमताओं में इजाफा होगा।
 
अंबानी ने इस अवसर पर कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मेट्रोपालिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट ने भारतीय कलाओं के प्रदर्शन में काफी दिलचस्पी दिखाई है। यह सम्मान उन्हें भारत की प्राचीन विरासत के लिए उनके प्रयासों को दोगुना करने में मदद करेगा। उल्लेखनीय है कि 2017 में भी इस संग्रहालय ने अंबानी को एक खास कार्यक्रम में सम्मानित किया था।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

प्रयागराज में युवक की जघन्य हत्या कर शव को शिव मंदिर के समीप फेंका , पुलिस ने शव को लिया अपने कब्जे में

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा