महाराष्ट्र की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनादेश दिया।भाजपा और एलायंस का जनादेश था- मा0 प्रवक्ता उत्तर प्रदेश सरकार

प्रयागराज (स्वतंत्र प्रयाग) लखनऊ प्रयागराज में प्रवास के दौरान आवास पर पत्रकार द्वारा पूछे गए महाराष्ट्र सवाल पर जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री मा0 सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा महाराष्ट्र में एक विकास के लिए भाजपा की सरकार बनी है। देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में जो स्वयं एक मझे हुए मुख्यमंत्री रहे और 5 साल तक हर क्षेत्र में विकास किया है। जनता ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जनादेश दिया।भाजपा और एलायंस का जनादेश था।


किसी ने एलाइंस को खंडित किया और खंजर मारने का कार्य किया-मा0सिद्धार्थ नाथ सिंह


किसी ने एलाइंस को खंडित किया और खंजर मारने का कार्य किया।आज महाराष्ट्र की जनता खुश है कि देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार के नेतृत्व में महाराष्ट्र में सरकार बनी है।जो विकास को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।
एक अन्य के सवाल के जवाब में कहा अखिलेश हर चीज जो है लोकतंत्र और संविधान तोड़ते हैं।


अखिलेश जी हर चीज जो है लोकतंत्र और संविधान तोड़ते है अपने 5 साल के कार्यकाल को देख ले-मा0 सिद्धार्थ नाथ सिंह


अखिलेश जी भूल जाते हैं वहीं भाजपा है जिसके पास बहुमत न होने पर सरकार नहीं बनाने का फैसला किया था।गवर्नर ने हर राजनीतिक पार्टी को मौका दिया जब कोई सरकार नहीं बना सका।तो उसके बाद राष्ट्रपति शासन लगा। फिर कांग्रेस एनसीपी और शिवसेना गठबंधन बन जाए तो बीसों चीजें सामने आई कभी टूटती हुई कभी गिरती हुई बीच में संकट बना रहा।लेकिन अजित पवार ने जब एक सपोर्टिंग लेटर गवर्नर को दिया। विधायकों का सपोर्टिंग पत्र दिया जो नंबर बीजेपी के साथ बनते थे।


गवर्नर ने लोकतंत्र और संविधान के तहत संवैधानिक तरीके से शपथ ग्रहण कराया-मा0 सिद्धार्थ नाथ सिंह


 तब गवर्नर ने बुलाया संवैधानिक तरीके से शपथ ग्रहण करवाया। जहां तक का लोकतंत्र का विषय है संविधान के दायरे में ही रह कर के गवर्नर ने कार्य किया। कोई भी गलती नहीं हुई संविधान की रक्षा की है। बहुमत साबित करने की बात कही गई है जो आगे की प्रक्रिया है उसको भी साबित करेंगे। अखिलेश जी लोकतंत्र और संविधान की बात कही है जो अपने 5 साल के कार्यकाल को भूल जाते हैं आज भी उनके कार्यकर्ता और वह स्वयं अखिलेश अपने आप को मुख्यमंत्री ही समझते हैं।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अंडरलोड ट्रक को सीज कर राजस्व की कर रहे है पूर्ति ओवरलोड अवैध खनन को दे रहे बढ़ावा

पुरा छात्र एवं विंध्य गौरव ख्याति समारोह बड़े शानोशौकत से हुआ सम्पन्न

विधालय का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान किया चोरी